बांसी। कस्बे में शनिवार की शाम महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों और नागरिकों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को याद किया।
क्षत्रिय महासभा व सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप मात्र एक राजा नहीं बल्कि स्वाभिमान के वैश्विक प्रतीक थे। उन्होंने अधिवक्ताओं और युवाओं का आह्वान किया कि वे महाराणा के मूल्यों को अपनाकर समाज में न्याय और सत्य की स्थापना करें। पूर्व प्रो. केपी त्रिपाठी ने कहा कि नई पीढ़ी को महाराणा प्रताप के त्यागपूर्ण इतिहास से परिचित कराना अनिवार्य है। उन्होंने उनके संघर्षों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। समाजसेवी अमय पांडेय ने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी थी। आज हमें उसी एकजुटता के साथ क्षेत्र के विकास के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम को समरेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर नागा हनुमान दास, सौरभ सिंह, अनुपमा सिंह दुबे, संभा मिश्रा, अरुणेश पाठक, सुषमा मिश्र आदि मौजूद रहे।