फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महला की टीम ने फाइनल मुकाबले में मारी बाजी

Mon, 27 May 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के जुडीकुइया गांव में आयोजित स्टार क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को महला व खेतवल मिश्र के बीच खेला गया। जिसमें महला की टीम ने खेतवल मिश्र को सात विकेट से हराकर ट्राॅफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

टास जीतकर महला की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खेतवल मिश्र की टीम 38 रन बनाकर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी महला की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इससे महला की टीम ने इस मैच को सात विकेट से जीत लिया। मैच में मैन ऑफ द मैच मुरली रहे, जबकि मैन ऑफ द सिरीज मनोज को दिया गया। कमेटी ने विजेता टीम को 20 हजार रुपये व उपविजेता टीम को 10 हजार रुपए व ट्राफी देकर सम्मानित किया। मैच का शुभारंभ धीरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान मनमोहन, मतीबुल्लाह, संगम चौधरी, दिनेश यादव, अरमान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें