फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मैजिक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन घायल

Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। मैजिक की टक्कर से ई-रिक्शा पर बैठी तीन सवारियां घायल हो गईं। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया, जहां से तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय सिद्धार्थ नगर रेफर कर दिया गया। घटना क्षेत्र के रगड़गंज में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इटवा थाने के बरगदवा निवासिनी शहरुन (30) पति अतीक और सबीना (23) पति एहसान अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री आयशा को लेकर त्रिलोकपुर थाने के डोकम से रविवार को अपने घर बरगदवां जा रही थीं। रगड़गज में मिठाई लेने के लिए ई-रिक्शा रुकवाया। तभी पीछे से आई एक मैजिक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि शहरुन और बेटी को गोद में लिए सबीना ई-रिक्शा में गिरकर चोटिल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ इटवा श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें