राप्ती नदी के तट पर माघ मेले का आगाज आज होगा। दोपहर 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय मेले का भव्य उद्घाटन करेंगे। एक माह तक चलने वाले मेले के आयोजन की तैयारियां रविवार को पूरी कर ली गई।
नगर पालिका चेयरमैन चमनआरा राईनी ने मेला स्थल का निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया। कर्मचारियों को मुस्तैदी से व्यवस्थाएं संभालने के निर्देश दिए।
मौनी अमावस्या के दिन से लगने वाला एक माह का माघ मेला पूरे पूर्वांचल ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी खास पहचान रखता है। मेले में देश के कोने-कोने से तमाम दुकानदार आकर व्यवसाय करते ही हैं।
साथ ही आपसी भाईचारे को भी एक नई पहचान व मजबूती प्रदान करते हैं। शुरुआती दौर में मेला एक दिन, तीन दिन, एक सप्ताह, पंद्रह दिन और बीते दो दशक से एक माह तक मेला लोगों के मनोरंजन, व्यवसाय के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द की एक मिसाल कायम करता है।
मेला आयोजक नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि माघ मेला की भव्यता व एतिहासिकता को कायम रखने के लिए सभी सम्भव प्रयास किए गए हैं मेले में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हों इसका विशेष ध्यान दिया गया है।