सिद्धार्थनगर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर कराई गई बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकन के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। अधिकारी केंद्र का निरीक्षण करके जायजा भी ले रहे हैं।
मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से 13 से 21 फरवरी तक मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल कक्षा की बोर्ड परीक्षा संपन्न हुई थी। सीसी कैमरे की निगरानी में हुई बोर्ड परीक्षा में तकरीबन छह हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन के लिए जनपद की कॉपी मूल्यांकन के लिए गैर जनपद चली गई है। जबकि दो जनपदों से 25 हजार से अधिक कॉपी मूल्यांकन के लिए आई है। जिसका मूल्यांकन शुरू हो गया है। इसमें मदरसा दारुल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
सीसी कैमरे से लैस दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू हो गया है। कॉपी जांचने के लिए दोनों जगह पर कुल 42 शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है। अधिकारी केंद्र का निरीक्षण करके जायजा ले रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पांडेय ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य दो केंद्रों की चल रही है। जो सीसी कैमरे से लैस हैं। मूल्यांकन पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है।