सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर-सात टोला शेखाजोत में ताल की भूमि पर बने मदरसे को ध्वस्त कर कब्जा हटवाया गया। तहसील प्रशासन की तरफ से एक दिन पहले हुई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए टीम पर पत्थर फेंके थे। यहां एक ग्रामीण की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। शेखाजोत निवासी ग्रामीण ने एसडीएम नौगढ़ को शिकायती पत्र दिया था कि गांव के ही कुछ लोगों ने ताल की भूमि पर कब्जा कर मदरसे का निर्माण कराया। एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य ने नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर कब्जा हटाया जाए। नायब तहसीलदार विजय कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद्र मिश्र, दुर्गेश पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी, विन्दुसार मौर्य, शिव शंकर यादव मौके पर पहुंचे और जेसीबी से मदरसा ध्वस्त कराया। संवाद