फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मदरसा बोर्ड के आलिम डिग्रीधारक भी बन सकेंगे सिपाही

Wed, 27 Dec 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मान्यता प्राप्त 452 मदरसे, यूपी मदरसा बोर्ड की आलिम डिग्री है इंटर समकक्ष
विज्ञापन




सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड से पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मदरसे से आलिम की परीक्षा पास वाले युवा यूपी पुलिस में जा सकेंगे। अब वह पुलिस के लिए आवेदन फार्म भर सकेंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश में पांच साल बाद सिपाही भर्ती होने जा रही है। सिपाही भर्ती प्रक्रिया में आलिम डिग्रीधारक भी शामिल हो सकेंगे। मदरसा बोर्ड के विद्यार्थियों को भी योगी सरकार में सिपाही बनने का मौका दिया जा रहा है। इससे जिले के मान्यता प्राप्त 452 मदरसों में पढ़कर आलिम की डिग्री लेने वाले युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए पहले मदरसा बोर्ड के बच्चों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता था, लेकिन इस बार आई पुलिस भर्ती में सूबे की योगी सरकार में सभी वर्ग के युवाओं की आयु सीमा में तीन साल की छूट देने के साथ ही मदरसे से आलिम की डिग्री लेने वाले युवाओं को भर्ती में शामिल होने की छूट दी है।
विज्ञापन

जिले में मान्यता प्राप्त 452 मदरसे हैं। इसमें बड़ी संख्या में आलिम डिग्री यानी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के संचालित हो रहे हैं। जहां बड़ी संख्या में हर साल बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण होते हैं। बीते वर्ष एक हजार से अधिक बच्चे परीक्षा उत्तीर्ण किए थे। इसी प्रकार हर साल परीक्षार्थी आलिम की डिग्री में उत्तीर्ण रहे। अब इन युवाओं को पुलिस में जाने का अवसर मिलेगा।



बोले मदरसा संचालक

पहली बार आलिम डिग्री धारकों को सिपाही भर्ती प्रक्रिया में शासन ने शामिल करने का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। इससे आलिम डिग्री धारक बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। पहले आलिम मदरसा बोर्ड जो इंटरमीडिएट के समकक्ष है। उसको फौज में नौकरी भर्ती प्रक्रिया में तरजीह मिलती रही है।

सुफियान अख्तर नदवी, नायब मुदरिम मदरसा

-अलजामियातुल अरबियां मजहरूल उलूम औसानकुइयां


आलिम डिग्री धारकों को भी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देकर तथा सामान्य वर्ग के लोगों को पुलिस भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा बढ़ने से यकीनन फायदा होगा। कम उम्र को लेकर नौजवान परेशान थे। सरकार ने अच्छा निर्णय लिया है।
विज्ञापन


-अहमद फरीद, अब्बासी प्रधानाचार्य रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचई


पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों को आयु सीमा बड़ा देने से आवेदन करने में आसानी होगी और उन्हें नौकरी का अवसर मिलेगा, सरकार का यह निर्णय सराहनीय है।

-सुफियान मलिक, प्राचार्य अबुल कलाम आजाद महाविद्यालय डुमरियागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें