फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिक विद्यालय में पढ़ेंगे मदरसा बोर्ड के बच्चे

Tue, 30 Jul 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खेसरहा। स्थानीय बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में सोमवार को गैर मान्यता वाले मदरसा संचालकों के साथ बैठक हुई। इसमें मदरसा में पढ़ने वाले बच्चों का प्राथमिक विद्यालय में नामांकन करने पर चर्चा हुई।
बीईओ खेसरहा नीरज सिंह ने बताया कि शासन ने गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद करने के लिए निर्देशित किया है। इसी को लेकर ऐसे विद्यालय एवं मदरसों को चिह्नित कर उन्हें बंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। ब्लॉक क्षेत्र में संचालित मदरसों में 43 मदरसा ऐसे हैं, जिनके पास किसी प्रकार की मान्यता नहीं है। ये अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसा संचालकों ने कहा कि इसके लिए हम लोग नामांकन के लिए बच्चों को जागरूक करेंगे। जिससे शत-प्रतिशत नामांकन हो सके। उनका कहना है कि मदरसा मान्यता के लिए आवेदन की कार्यवाही भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें