फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मधवापुर ने जम्हिरिया को छह विकेट से हराया

Wed, 17 Jan 2024 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। स्थानीय चौराहे पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार को मधवापुर की टीम ने जम्हिरिया को हराकर छह विकेट से से मैच को जीत लिया। टास जीतकर मधवापुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जम्हिरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर सभी विकेट गंवाकर 71 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई मधवापुर की टीम ने सात ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 38 रन बनाकर संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मैच का शुभारंभ किया। मुकेश श्रीवास्तव, अंकित, कन्हैया, जुगानी, प्रिंस, सत्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें