फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शौक को बनाया लक्ष्य, नेपाल से बना इंटरनेशनल खिलाड़ी

विज्ञापन
मलेशिया में शतकीय पारी खेलने के बाद दर्शकों का अ​भिवादन करते ​खिलाड़ी रौनक श्रीवास्तव। श्रोत ​ख
विज्ञापन
राहुल त्रिपाठी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सपने काे साकार करने के लिए हर कोई संघर्ष करता है, लेकिन जब सफलता जुनून बन जाए तो उम्र के पहले पड़ाव में ही उसे हासिल करने में कोई बाधा नहीं आती है।
नेपाल के बढ़नी बाॅर्डर से सटे कृष्णानगर के रहने वाले रौनक श्रीवास्तव ने भी सपने को साकार करने के लिए संघर्ष किया, जिससे उसने पांच साल में ही नेपाल के अंडर-16 में खेलते हुए मलेशिया में अपनी बैटिंग का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

16 वर्ष की उम्र में ही रौनक ने केवल इंटरनेशनल टीम से क्रिकेट खेला, जबकि चल रहे छह मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द सीरीज की ट्राॅफी लेते हुए बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड भी अपने नाम किया। इसमें सबसे बड़ी उपलब्धि जिले को हासिल हुई। रौनक के कोच विपिन मणि त्रिपाठी ने बताया कि रौनक जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से ही क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू की।
रौनक श्रीवास्तव मलेशिया से मैच जीतने के बाद जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आकर प्रैक्टिस शुरू कर दी। इसी क्रम में शनिवार को रौनक ने बताया कि वह बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन रहा। 11 वर्ष की आयु में वह भीमापार में रहकर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच विपिन मणि त्रिपाठी के संरक्षण में क्रिकेट के गुर सीखेने शुरू कर दिए।
इंटरनेशनल खिलाड़ी रौनक श्रीवास्तव ने बताया कि 2020 से 2022 तक स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हुए घरेलू क्रिकेट मैच खेले। उसके बाद 2023 में उसने पहली बार अपने देश नेपाल में डेब्यू किया। वह सबसे पहले रूपनदेही सुपर लीग मैच में खेला। इसमें चार विकेट लिए और 22 रनों की पारी खेली।
इससे पहले मैच में मैन आफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त हुआ। उसके बाद 2023 में ही नेपाल में आयोजित नेशनल स्तर की अंडर-16 की टीम में शामिल होकर बलियो कप में प्रतिभाग किया। इसमें तीन मैच में छह विकेट लेते हुए 108 रनों का भी योगदान दिया। उसके बाद से पुन: भारत में आकर 2024 तक प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया।
2025 के जून के प्रथम सप्ताह में नेपाल में आयोजित होने वाली कुरूक्षेत्र नेशनल प्रतियोगिता में लुंबिनी प्रदेश से प्रतिभाग किया। इसमें पांच मैचों में 332 रन बनाए। इस प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में ही गंडगी प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा।
विज्ञापन

इसमें 117 गेंद में ही 16 छक्के व 16 चौके की बदौलत 217 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में भी रौनक को बेस्ट बैट्समैन व मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। वहीं जून के तीसरे सप्ताह 21 से पांच जुलाई तक मलेशिया में 10 इंटरनेशनल टीम के साथ प्रतिभाग किया। इसमें छह मैच में खेलते हुए 296 रनों का योगदान दिया।
रौनक की इस बल्लेबाजी से मलेशिया में आयाेजित एसीसी मेंस अंडर 16 ईस्ट जोन कप-2025 की ट्राॅफी भी अपने देश मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें