सिद्धार्थनगर। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान अन्तर्गत जय किसान इण्टर कालेज सकतपुर सनई में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 से 28 अगस्त तक चलने वाले अभियान को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
सहायक मलेरिया अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 से 28 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान में एक से अधिक आयु वाले लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा। जिला समन्वयक आनंद मोहन पांडेय ने लोगों को एल्बेंडाजोल गोली खाने की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जयराम यादव ने सभी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग देने की अपील की। इस दौरान सच्चिदानंद शुक्ल, श्यामानंद श्रीवास्तव, अंजनी श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, नित्यानंद उपस्थित रहे।