फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जन चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्या, हुआ निस्तारण

Fri, 28 Jul 2023 10:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम भैंसियहां स्थित पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या स
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत भइसया में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की सड़क, नाली, पेंशन तथा राशन कोटे की समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया गया और ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन कर लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार की अगुवाई में जनसुनवाई चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लोगों को आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी देकर कार्ड बनवाने को कहा। इस दौरान आकाश वर्मा,जमाल अहमद, मोहम्मद याकूब, साकिर हुसैन, रामनारायण, हरिराम गौतम, सुखराज विकास वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें