उसका बाजार। उसका बाजार क्षेत्र के स्थित विभिन्न गांवों के पशुओं में रोगों का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पशुओं के त्वचा पर गांठ एवं शरीर के अन्य भाग पर घाव हो जा रहा है। जिसको देखते हुए पशु विभाग की टीम ने सभी पशुओं की जांच के लिए सैंपल लिया है।
पशुपालक इस बीमारी को लंपी वायरस का संक्रमण की आशंका जता रहे थे। यह बीमारी क्षेत्र के सुगही में आधा दर्जन से अधिक पशुओं में फैली है। राजकीय पशु चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ. एके मिश्रा ने रविवार को टीम के साथ सुगही गांव में पहुंचकर संक्रमण से प्रभावित पशुओं की जांच की और सभी पशु पालकों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सालय की स्वास्थ्य टीम ने सुगही गांव में संक्रमण से प्रभावित योगेंद्र दूबे, सुधाकर दूबे, अखिलेश दूबे, बृजेश, मोहन, निखिल, नीरज, गायत्री प्रसाद आदि पशु पालकों के घर जाकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की।