सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गृहविज्ञान की सहायक आचार्य डाॅ. रक्षा ने कहा कि स्वास्थ्य, सशक्त व साक्षर बनने के लिए पोषण पर ध्यान देना चाहिए। बचपन से बच्चों के प्रति ध्यान न देने से बड़े होने के बाद भी बच्चों की सेहत को सही नहीं किया जा सकता है।
कहा कि प्रारंभिक एक हजार दिनों में स्वस्थ खान-पान स्वस्थ पर्यावरण मां का स्वस्थ एवं खुशहाल मां परिवार में शांति और खुशहाली विशेष रूप से महत्व रखता है। इसलिए शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत ऐसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को सम्मिलित किया गया है। ताकि मानसिक और शारीरिक दृष्टि से मजबूत भारत का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को इन सब बातों को अपने घर, परिवार और समाज में जो इस विषय को नहीं जानते हैं, उनको बताना चाहिए। इस दौरान सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह, छात्र अंजली यादव, ज्योति चौधरी, अभय गुप्ता, सहजाद अहमद, फैसल जहां, नंदनी अग्रहरी आदि मौजूद रहे।