फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कर्बला की जियारत करने वाला इंसान खुशनसीब

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर मे कर्बला से लौटे जायरीन से मुलाकात करते लोग। संवाद
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर से कर्बला जियारत के लिए गया जायरीनों का दूसरा कारवां (जत्था) बृहस्पतिवार को लौट आया। इसको लेकर बड़े इमामबाड़े में मर्सिया मजलिस हुई। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन

मजलिस से पहले मर्सियाख्वानी हैदर-ए-कर्रार और उनके सहयोगी ने की। मजलिस में मौलाना अली अब्बास ने कहा कि कर्बला की जियारत करने वाला इंसान खुशनसीब है।
हर हक पसंद इंसान हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के प्रति अकीदा रखता है। इमाम हुसैन ने दीन-ए-इस्लाम, हक, सच्चाई और इंसाफ की हिफाजत के लिए जान की कुर्बानी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें