शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतरी के मैदान में सीजन-3 गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ व बस्ती के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ की टीम ने बस्ती को पांच विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसमें मैन ऑफ द मैच लखनऊ के मंजुल दुबे रहे। इन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर चार विकेट लेकर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।
लखनऊ के कप्तान सौरभ यादव ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेकर बस्ती की टीम के कप्तान आकाश तिवारी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बस्ती की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आशुतोष ने 55 रन, दिव्यांशु, मोंटी ने 15-15 रन और अनंत की नाबाद 24 रनों की बदौलत नौ विकेट खोकर 147 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया।
लखनऊ के गेंद गेंदबाज मंजुल ने 4 विकेट, जतिन, अंजनेय ने दो-दो और श्याम मिश्रा ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ टीम के ऋतिक मिश्रा और वंश यादव ने विकेटों पर निगाहें जमाने के बाद दोनों मैदान के चारों तरफ चौके और छक्कों की बौछार कर दी।
ा