फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत बरकरार, सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर क्षेत्र में कुछ हद तक हालात सुधरे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी किल्लत बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं होने से लोग सिलिंडर लेकर सुबह ही एजेंसी पर लाइन लगा दे रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अभी भी सुनीता गैस बरांव, मदनपुर ग्रामीण इंडेन गैस सर्विस, कपरवार के भारत विकास गैस की गाड़ी से देहात क्षेत्र में अभी भी सप्लाई नहीं दिया जा रहा है।इससे गांवों के लोगों को भाेर से ही एजेंसियों पर लाइन लगाना पड़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ एजेंसियों का दुकानों से सांठ-गांठ है। जहां अधिक पैसा देने पर आसानी से एक की जगह दो-दो रसोई गैस सिलिंडर मिल जा रहा है। हालांकि देहात क्षेत्र में होम डिलेवरी शुरू न होने से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया होम डिलेवरी शुरू करा दिया गया है। रही बात ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की, तो इसे पता कराकर सप्लाई करने का निर्देश दिया जायेगा। हीलाहवाली करने वालों पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें