फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती : कम अंक वाले हो गए पास

Wed, 06 Apr 2016 11:53 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
63 पद भरने के लिए लिखित परीक्षा 17 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर ‌ज‌िले में राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा- 2015 का परिणाम मंगलवार शाम जारी हो गया। इसमें त्रुटियों की भरमार है। हाल यह है कि कम अंक वाले पास हो गए, महिला पुरुष बन गई और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी सामान्य वर्ग में आने के बाद भी चयन से बाहर हो गए। प्रदेश के कई जिलों में पाईं गईं गड़बड़ियों से भी जिला प्रशासन ने सबक नहीं लिया। वहीं अभ्यर्थियों ने जल्द ही संशोधित परिणाम जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम रिजल्ट आने के बाद विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थी त्रुटियां देखकर दंग रह गए। ओबीसी और एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के नाम जनरल श्रेणी में डाल दिए गए। नतीजतन अधिक अंक के बाद भी सामान्य वर्ग में इनका चयन नहीं हो पाया है। जबकि आरक्षित वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों के उनसे कम अंक हैं।

अभ्यर्थी अभिषेक यादव, विवेक गुप्ता, रजनीश साहनी, विकास सोनी ने बताया कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं, जबकि उन्हें सामान्य कोटे में रख दिया गया है। लिहाजा अधिक अंक पाकर उनका चयन नहीं हो सका। कुछ ऐसी ही शिकायत एससी श्रेणी के विजय किशोर, विनोद गौतम की भी है। अभ्यर्थी अमरजीत चौधरी, धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार आदि ने परिणाम में त्रुटियों पर कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि संतकबीरनगर सहित कई जिलों में पूर्व में घोषित परिणाम में भी ऐसी शिकायतें आई थी, इसके बाद रिजल्ट बनाने वाली संस्था ने कोई सबक नहीं लिया। अभ्यर्थियों ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई। कहा कि अगर त्रुटियां दूर करते हुए संशोधित रिजल्ट जारी नहीं किया गया तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।

वहीं लेखपाल परीक्षा का परिणाम मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था। रिजल्ट सामने आते ही त्रुटियां देख अभ्यर्थियों ने शिकायत दर्ज करानी शुरू कर दी। इसके बाद अभ्यर्थियों का आक्रोश देेखते हुए रात करीब 11 बजे परिणाम को वेबसाइट से हटा दिया गया। जिम्मेदार इस सूची पर मंथन करते हुए संशोधन में जुट गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी।

नोडल अधिकारी व एडीएम पीके जैन ने बताया कि घोषित परीक्षा परिणाम में तमाम त्रुटियां थी। कैटेगरी, लिंग, नाम में भिन्नता की शिकायतों के बाद लिस्ट वेबसाइट से हटा दी गई है। नए सिरे से संशोधित लिस्ट बनाई जा रही है। एक-दो दिनों में संशोधित परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें