फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लोटन के युवक की मुंबई में करंट लगने से मौत

Mon, 25 May 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के नेतवर गांव निवासी चिराग जायसवाल (13) पुत्र शिवकुमार जायसवाल की मुंबई में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर हाईटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुए मौत से परिजनों सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के पिता शिवकुमार रोजी-रोटी के लिए 14 साल पहले पत्नी सहित मुंबई कमाने चले गए। वहीं, एक लड़का और एक लड़की हुई। जीवन यापन करने के लिए वहीं किराने की दुकान चलाने लगा। बृहस्पतिवार को घर के पास बन रही नई बिल्डिंग पर बच्चों के साथ खेलते-खेलते चिराग पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया। खेलने के दाैरान करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें