फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

155 क्विंटल मटर दाल बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
लोटन में एसएसबी के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-58
विज्ञापन

155 क्विंटल मटर दाल जब्त, एक गिरफ्तार
एसएसएबी 66वीं वाहिनी की टीम ने लोटन कस्बे के पास से पकड़ा
ट्रक सहित आरोपी ककरहवा कस्टम को सुपुर्द
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन बाजार। एसएसबी 66 वीं वाहिनी हरबंशपुर के जवानों ने बुधवार को चेकिंग के दौरान लोटन बाजार से ट्रक में लदी 155 क्विंटल मटर दाल जब्त की है। यह दाल 310 बोरियों में रखी गई थी जिसे ट्रक द्वारा नेपाल से लाई जा रही थी। बरामद ट्रक सहित तस्कर को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसएसबी 66वीं वाहिनी हरिबंशपुर बीओपी के जवान बुधवार की सुबह सीमा पर चेकिंग के लिए निकले थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक से नेपाल से मटर की दाल को भारतीय सीमा में प्रवेश किया गया है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसएसबी के जवान पीछा करते हुए लोटन बाजार पहुंचे और ट्रक को पकड़ लिया। उससे 155 क्विंटल मटर दाल बरामद हुई जो नेपाल की बताई जा रही है। पकड़े गए तस्कर की पहचान अनिल कुमार दुबे के रूप में की गई है। पूछताछ के बाद उसे ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में आरक्षी जोगिंदर लाल, अनिल कुमार, पंकज कुमार, विकास, प्रेम सिंह, रजनीश, राजेश मीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें