फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शादी के एक साल बाद ही बिछड़ गई जीवनसाथी

Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के सुपौली गांव में मृतिका के घर पर मौजूद ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
घोसियारी (सिद्धार्थनगर)। खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव का एक परिवार सोमवार को ऐसी त्रासदी से गुजर गया, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। शादी की पहली सालगिरह भी पूरी तरह नहीं बीती थी कि सड़क हादसे ने एक नवविवाहित दंपती के सपनों को चकनाचूर कर दिया। अयोध्या धाम से दर्शन कर लौट रहे दंपती की बाइक बस्ती जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुपौली गांव निवासी जागड़ शर्मा के चार बेटे हैं। तीसरे नंबर के बेटे अक्षय शर्मा का विवाह करीब एक वर्ष पहले खुशबू शर्मा के साथ हुआ था। सोमवार तड़के करीब चार बजे दोनों पति-पत्नी बाइक से अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय बस्ती जिले में उनकी बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में खुशबू शर्मा की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे अक्षय शर्मा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों ने बताया कि अक्षय और खुशबू की शादी को अभी लगभग एक वर्ष ही हुआ था। दोनों की अभी कोई संतान नहीं थी। चारों भाई मुंबई में नौकरी करते हैं। सोमवार सुबह हादसे की सूचना गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि खुशबू के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ समय पहले नई बहू के आगमन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। गांव पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम दिखीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें