फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: करोड़पति बनने के लिए गंवाए 1.42 लाख, साइबर टीम ने 80 हजार कराया वापस

Tue, 10 May 2022 04:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

साइबर सेल के प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर के बढ़ते हुए अपराध पर कार्रवाई के लिए टीम लगी हुई है। सुप्रिया पुत्री दिलीप कुमार ने शिकायत पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 और 14 दिसंबर 2021 'कौन बनेगा करोड़पति' में करोड़ रुपये का विजेता बनने के लिए फोन आया था।
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति में भाग्य अजमाने के चक्कर में एक महिला ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उससे १४.लाख रुपये ठग लिए थे। साइबर सेल की टीम के प्रयास से महिला के खाते में 80 हजार रुपये वापस आ गए। शेष राशि को वापस कराने में टीम में जुटी है।

विज्ञापन


साइबर सेल के प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर के बढ़ते हुए अपराध पर कार्रवाई के लिए टीम लगी हुई है। सुप्रिया पुत्री दिलीप कुमार ने शिकायत पत्र देकर अवगत कराया था कि 13 और 14 दिसंबर 2021 'कौन बनेगा करोड़पति' में करोड़ रुपये का विजेता बनने के लिए फोन आया था। इसके लिए उससे रुपये की मांग की है।

दोनों तिथि में 1.42 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। महिला ने इसकी शिकायत की थी। मामले में केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही थी। इसमें टीम के प्रयास से नौ मई को बैंक खाते में 80 हजार रुपये वापस आ गए हैं। शेष धनराशि भी खाते में वापस आ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं तो तत्काल सूचना दर्ज कराएं। इससे रुपये वापस कराने में आसानी होगी। लालच के चक्कर में न फंसे। टीम में प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, आरक्षी अतुल चौबे, आशुतोष जायसवाल, अजय यादव साइबर सेल शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें