फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में रही भक्तों की भीड़

Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सावन में ‌श‌िव पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। श्रावण मास के सोमवार को जिले के शिवालयों मेें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक के लिए लोग घंटों लाइन में लगे रहे और नदियों से जल भरकर नंगे पैर मंदिरों में पहुंचे।
विज्ञापन

 बांसी स्थित राप्ती तट पर भोर से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगा।  

यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा और चारों तरफ बोल बम का जयकारा लगता रहा। राप्ती तट से जल ले जाकर श्रद्धालुओं ने अपने क्षेत्र के शिवालयों मे जलाभिषेक किया। सबसे अधिक भीड़ क्षेत्र के मिठवल बाजार में स्थित बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर में देखने को मिला।

जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का सैलाब रात को बांसी राप्ती तट पर जल भरने के लिए रवाना हुआ। भोर में कांवड़ियों का जत्था जलभर कर वापस मटेश्वर नाथ मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक किया। वहीं हजारों की संख्या में महिलाएं व बच्चों ने भी जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में शिव भक्तों ने प्रसाद वितरण के लिए कई स्टाल लगा रखा था। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो तथा भीड़ को नियंत्रित करने में पवन चौरसिया, दिलीप गोंड, वीरेंद्र तिवारी, विष्णु गिरी, श्याम पाठक, लक्ष्मी नरायन, सरवन, राजू, घनश्याम गुप्ता का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें