फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से कट्टे की नोक पर की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो कैप्सन-22एसडीएन91पी-सिलोखरा में लूट की वारदात के बाद हीरो होंडा के शोरूम पर सीसी टीवी फुटेज देखते थानाध्यक्ष व पुुलिसकर्मी।
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से कट्टे की नोक पर की लूट
भवानीगंज थानाक्षेत्र के सिलोखरा के पिरैला रोड पर घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे से पिरैला रोड पर डुमरियागंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल सवार दंपती को बेगम काजी जलील अब्बासी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने रोक कर बाइक सवार लुटेरों ने कट्टे की नोक पर लाखों के जेवरात और 22 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या दो बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

भवानीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम अहिराडीहा निवासी गोपाल सोनी (42) अपनी पत्नी उषा देवी (36) साल के साथ गुरुवार की शाम डुमरियागंज से सिलोखरा चौराहे होते हुए अपने गांव अहिराडीहा जा रहे थे। अभी वह बेगम काजी जलील अब्बासी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने ही पहुंचे थे कि पहले से ही पीछा कर रहे पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गोपाल सोनी से गौरा चौकी जाने का रास्ता पूछा। गाड़ी रोकते ही एक ने चाभी निकाल ली और दूसरे ने महिला के गले में पड़ा सोने का हार, सोने का चैन, मंगलसूत्र व गोपाल सोनी के जेब में रखा 22 हजार रुपये छीन कर सिलोखरा चौराहे की तरफ भाग निकले। घटना की जानकारी गोपाल ने चौराहे के लोगों को दी। सूचना पर 100 डायल सेवा पीआरवी वैन के साथ थानाध्यक्ष हरिनारायण दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद हीरो एजेंसी शो रूम में लगा सीसी टीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। लेकिन पुलिस को अज्ञात लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि मामला चैन स्नेचिंग का लगता है। जांच की जा रही है जल्द ही सच्चाई का पता लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें