फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लॉकर में फोन जमा कर सकेंगे मुलाकाती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार के गेट पर मुलाकातियों की सहूलियत के लिए बना मोबाइल लॉकर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में बंदियों से मिलने के लिए आने वाले मुलाकातियों को मोबाइल फोन बाहर रखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे कारागार गेट के सामने बने लॉकर में फोन जमा कर सकेंगे। इसके बाद उन्हें टोकन भी मिलेगा। वापस आने पर टोकन दिखाते ही मोबाइल फोन वापस मिल जाएगा। लॉकर की सुरक्षा के लिए एक होमगार्ड के जवान की भी तैनाती की गई है। लॉकर में एक साथ 20 मोबाइल फोन रखने की सुविधा है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मुलाकात करने वालों की सुविधा के लिए मोबाइल लॉकर की व्यवस्था की गई है। टोकन के माध्यम से मोबाइल फोन जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें