फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के आगे बीमारी का डर खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आस्था के आगे बीमारी का डर खत्म
विज्ञापन

पल्टा देवी मंदिर में नियमों का नहीं हो पा रहा पालन
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। शक्तिपीठ पल्टादेवी में पुलिस की अनदेखी कभी भी कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। यहां मंदिर परिसर में सामाजिक दूरी के आदेशों बेमतलब साबित हो रही है। आषाढ़ मास के प्रथम सोमवार में पल्टादेवी मंदिर शक्तिपीठ माता पल्टादेवी में सिंदूर तेल चढ़ाने दूर-दूर से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शासन की ओर से मंदिर खुलने और दर्शन करने की अनुमति दिया गया है। मगर सामाजिक दूरी का पालन का कराने का भी निर्देश दिया गया, जिससे बीमारी न फैलने पाए। मगर यहां लोग भीड़ के रूप में एकत्रित होकर सामूहिक रूप से मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम करते हुए देखे जा रहे हैं। सोमवार को पल्टादेवी मंदिर में इसी तरह का नजारा देखने को मिला। लोग सामाजिक दूरी और मास्क लगाने को लेकर बेपरवाह दिखे। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी यहां कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराने की जरूरत महसूस नहीं समझी। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि पल्टादेवी परिसर, मंदिर में काफी पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे और भीड़ न होने पाए। वहीं पल्टादेवी पुलिस चौकी इंचार्ज वीर बहादुर ने बताया कि सुबह से भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी थी। लॉकडाउन में सामाजिक दूरी का पालन करवाने का प्रयास किया गया। जो भी कही कुछ कमियां मिली वह पुलिस फोर्स की कमी होने कारण हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें