फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक लॉकडाउन में शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक लॉकडाउन में शहर और गांव में सन्नाटा
विज्ञापन

कोरोना चेन तोड़ने के लिए सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन का निर्णय
नगरपालिका ने की छिड़काव, स्वास्थ्य विभाग टीम ने पहुंच की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। साप्ताहिक लॉकडाउन के दिन शनिवार को शहर से गांव तक सन्नाटा रहा। दुकानें बंद थीं, सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिखाई दिए। इस दौरान नगरपालिका कर्मियों ने छिड़काव किया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की जांच की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

शनिवार को शहर समेत जिले के कस्बों, चौराहों और गांवों में स्थित चाय, मिठाई, सब्जी, किराना आदि दुकानें रही बंद रही। शहर से लेकर गांव तक सड़कें सूनसान रही, सुबह से सड़कों पर आवाजाही कम रही, कभी-कभी इक्का-दुक्का लोग सड़क पर नजर आ जा रहे थे। जो घरों से निकले भी उनको चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी देकर वापस घर भेज दिया। नगर निकाय कर्मियों ने जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी की और चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, सड़कों को सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के आर्यनगर, शिवाजीनगर, अनूपनगर, गोबरहवां, बेलसड़ आदि मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप सिंह, एसओ सदर आरबी सिंह ने चौराहों आदि पर पहुंच लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे रहे। बढ़नी, शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज, बांसी, बर्डपुर, उसका बाजार में दुकानें बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कस्बों में चौराहे, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया गया और संचारी रोगों से बचाव हेतु नालियों की साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें