फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन दूसरा दिन: शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा
विज्ञापन

नगर पालिका ने कराया छिड़काव, स्वास्थ्य विभाग टीमों ने घर-घर पहुंच कर की जांच
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला रहा सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को शहर से गांव तक सन्नाटा रहा। सड़कों पर आवागमन ठप था, इक्का-दुक्का लोग ही बाहर दिखाई दिए। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों ने छिड़काव किया, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर पहुंच लोगों की जांच की। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिसफोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

एक तरफ लॉकडाउन और दूसरी तरफ रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण शहर से लेकर गांव तक सड़कें सूनसान रही। जिले के कस्बों, चौराहों और गांवों में स्थित चाय, मिठाई, सब्जी, किराना आदि दुकानें रही बंद रहीं। सुबह से सड़कों पर आवाजाही कम रही, कभी-कभी इक्का-दुक्का लोग सड़क पर नजर आ जा रहे थे। जो घरों से निकले भी उनको चौराहों पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चेतावनी देकर वापस घर भेज दिया। नगर पालिका कर्मियों ने जलभराव वाले स्थलों पर एंटी लार्वा डाला और सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के आर्यनगर, शिवाजीनगर, अनूपनगर, गोबरहवां, बेलसड़ आदि मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की। एसडीएम नौगढ़ उमेश चंद्र निगम, सीओ सदर दिलीप सिंह, एसओ सदर आरबी सिंह ने चौराहों आदि पर पहुंच लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे रहे। बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में दमकल वाहन से चौराहे, व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया गया। कस्बे में संचारी रोगों से बचाव हेतु नालियों की साफ-सफाई की गई। शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज, बांसी, बर्डपुर, उसका प्रतिनिधि के अनुसार कस्बों में दुकानें बंद रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें