फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये से लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के मड़वा गांव में लगी आग से जली बाइक और सामान। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
दीये से लगी आग, लाखों का सामान राख
विज्ञापन

शोहरतगढ़। क्षेत्र के मड़वा गांव में सोमवार देर शाम दीपावली के दीये से घर में आग लग गई। बाइक सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसियों व ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी भूलन चौहान के घर सोमवार शाम दीपावली के उत्सव पर्व पर दीये जलाकर घर को सजाया गया था। उसी दौरान एक दीये से आग लग गई। धीरे-धीरे आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। शोरगुल और आग की लपटें देखकर पड़ोसी सहित गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखी एक बाइक सहित घर का लाखों का सामान जल कर खाक हो गया। थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने कहा कि दीपावली के दिन दीये से घर में आग लग गई थी। जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। जले हुए सामान की जानकारी लेकर तहसील प्रशासन को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें