फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो विनय हमारी, पढ़ने की है उम्र हमारी...

Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में रैली को हरी झंडी दिखाते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिक्षा जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को बीआरसी शोहरतगढ़ के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने रैली में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने बच्चों की टोली को हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान की रैली को रवाना किया। रैली में भ्रमण के दौरान सपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य उग्रसेन प्रताप सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि एक भी बच्चा छूटा तो संकल्प टूटा। उन्होंने ग्राम प्रधान, सदस्य व गांव के जागरूक नागरिकों से छह साल से 14 साल तक के बच्चों का दाखिला नजदीकी पाठशाला में कराने की अपील की। 
बच्चे रैली में पापा सुन लो विनय हमारी-पढ़ने की है उम्र हमारी, सर्व शिक्षा का नारा यही-भैया-बहना पढ़ना सभी, पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की, घर-घर शिक्षा दीप जलाओ लड़की-लड़का सभी को पढ़ाओ, पापा बाजार बाद में जाओ पहले स्कूल में नाम लिखाओ आदि नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। रैली बीआरसी से शुरू होकर ग्राम पंचायत गड़ाकुल, उपनगर शोहरतगढ़ के सभी वार्डों में भ्रमण करते हुए वापस बीआरसी प्रांगण में पहुंची।
विज्ञापन

 इस दौरान शिक्षक नेता लालजी यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रामविलास यादव, मनोज यादव, मनोज त्रिपाठी, पृथ्वीपाल, मुश्तन शेरुल्लाह, मनीष उपाध्याय, शिवसरन, बसंत कुमार, चंद्रभूषण यादव, जीत बहादुर चौधरी, ललित राम, गायत्री देवी, मीना देवी, सुरेंद्र प्रजापति, कृपाशंकर त्रिपाठी, सपना रानी, संजय चौधरी, कल्पना, रंजना श्रीवास्तव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें