फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर घर व दुकान में जले दीप, हुआ पूजन और भजन कीर्तन

Tue, 23 Jan 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन हर घर में श्रद्धा और उत्सव का माहौल रहा। शहर से गांव तक सोमवार सुबह से ही हर घर में भजन की धुन गूंजने लगी। लोग स्नान कर घर के मंदिर में पूजन के बाद अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए गए। वहीं शाम को घर के मंदिर में दीप जलाने के साथ ही दरवाजे और छतों पर दीप जलाए।
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए हर घर में सुबह से ही पर्व जैसा नजारा दिख रहा था। सबसे ज्यादा उत्साहित महिलाएं सुबह से ही पूजा घर की साफ-सफाई कर पूजन की तैयारी में जुट गई, बच्चों को भी स्नान करा पूजा के लिए तैयार किया। जबकि पूजन सामग्री एवं फूलमाला की एक दिन पहले ही खरीदारी कर ली गई थी। घर में पहले जहां टीवी पर दूसरे कार्यक्रम देखे जाते थे वहीं सोमवार को पूरे दिन सिर्फ न्यूज चैनल पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ही चलते नजर आए। वहीं शाम को लोगों ने घर के मंदिरों, दुकानों एवं घर के सामने और छतों पर दीपक जलाया। शहर के वन विभाग कॉलोनी निवासी संदीप का कहना था कि जब अयोध्या में भगवान श्रीराम अपने घर में विराजमान हुए है तो दीप जलाकर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे है। शहर के मंदिरों पर भी दीपोत्सव जैसा नजारा दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें