फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Sat, 03 Feb 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
धूप निकलने के साथ ही सड़क पर उड़ रही धूल में आवागमन कर रहे वाहन चालक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले सहित पूर्वी उत्तर-प्रदेश में रविवार को झंझावात व मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि बौछार नुमा बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हाे जाएगा। जबकि रविवार को पूरी तरह से मौसम खराब होने का पूर्वानुमान है। जिले सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। बारिश हल्की होगी। बादलों के तेज गरजने का भी पूर्वानुमान है। जबकि ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने घर के दरवाजे व खिड़कियों को बंद करने के लिए के लिए कहा है। जबकि बिना जरूरत को घर से निकलने पर भी मना किया है। हालांकि शनिवार को बर्फीली हवाएं चलती रही। जिससे लोग ठिठुरने को मजबूर रहे। वहीं धूप में भी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकले। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें