फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दहेज हत्या में दोषी को आजीवन कारावास

Sun, 29 Nov 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए गए खेसरहा थाना क्षेत्र के दनियावर निवासी शिवनाथ मौर्या को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। शनिवार को एएसजे/एफटीसी-1 के न्यायाधीश कनिष्क कुमार सिंह ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खेसरहा थाने में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमे में शिवनाथ मौर्या के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई।
एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिला मॉनिटरिंग सेल और खेसरहा पुलिस ने मामले में प्रभावी पैरवी की। अभियोजक उमेश कुमार पंकज और न्यायालय पैरोकार मुख्य आरक्षी राजेश्वर चंद का भी सजा दिलाने में योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें