फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लाइब्रेरी के लिए 426 गांवों में मानक पर नहीं मिलें भवन

Mon, 18 Nov 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के 426 गांव के युवाओं को लाइब्रेरी की सुविधा नहीं मिल पाएगी। जिले में मौजूद 1136 गांव में से 711 ग्राम पंचायत के पास ही लाइब्रेरी के मानक के अनुसार कमरे उपलब्ध हैं। इससे अन्य ग्राम पंचायतों के युवाओं को सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने जिले के सभी ग्राम पंचायतों में चार लाख की लागत से लाइब्रेरी को बनवाने के लिए निर्देश दिया गया है। लाइब्रेरी बनवाने के लिए ग्राम पंचायत में मौजूद पंचायत भवन में तीन कमरे व एक हॉल की सुविधा होनी चाहिए। लेकिन, जिले में मौजूद 1136 ग्राम पंचायतों में से 711 ग्राम पंचायत में ही ये सुविधा है।
जबकि 426 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन मानक के अनुरूप नहीं हैं। जबकि, इसी में से 76 ग्राम पंचायत ऐसे भी मौजूद हैं, जिनमें पंचायत भवन ही नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें