फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हो सत्र तो दाखिला हो जाए शुरू

विज्ञापन
शहर के ​स्थित सिंघेश्वरी इंटर कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
-जिले के सिंहेश्वरी इंटर, राजकीय इंटर कॉलेज में दाखिले के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला के लिए परिषदीय विद्यालयों की तर्ज पर जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। वहीं, कक्षा नौ और 11 में दाखिला के लिए कुछ विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के जरिए सीट मिल रही है। बिना प्रवेश परीक्षा पास किए दाखिला नहीं मिल पाएगा। इसमें नगर के सिंहेश्वरी और राजकीय इंटर कॉलेज में दो प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। अभी जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक परीक्षा और होगी। तीसरी परीक्षा और दाखिला के लिए विद्यालय की तैयारी चल रही है।
सरकारी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का माहौल हो और लोग बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालय में करवाएं, इसके लिए विद्यालयों को जहां मॉडल बनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर से आयोग से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसमें कुछ सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालय हैं, जहां दाखिला पाने के लिए होड़ रहती है। इसमें नगर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में दाखिला के लिए होड़ रहती है। इसलिए इसमें प्रवेश परीक्षा कराई जाती है।
विज्ञापन

दोनों विद्यालय में कक्षा नौ और 11 में दाखिला के लिए दो- दो प्रवेश परीक्षा हो चुकी है। इसमें उत्तीर्ण कर चुके कुछ बच्चे दाखिला ले चुके हैं, जबकि कुछ जुलाई में लेंगे। वहीं, जुलाई के प्रथम सप्ताह में एक और प्रवेश परीक्षा की तैयारी है। ऐसे में इन विद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्रा आवेदन करके परीक्षा में बैठ सकते हैं। परीक्षा पास करने पर दाखिला मिल जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने बताया कि प्रवेश के लिए दो परीक्षाएं कराई गई है। अभी एक और परीक्षा की तैयारी है। प्रवेश परीक्षा के जरिए ही चयन किया जाएगा। वहीं, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार वहां पर दो परीक्षा हो चुकी है। तीसरी परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में कराई जानी है। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले बच्चों को सीट के हिसाब से दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें