फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खरीद में फिसड्डी गेहूं खरीद केंद्र

Sun, 02 Jun 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-तीन गेहूं खरीद केंद्रों का 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का था लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। मई का महीना भी पूरा हो गया, लेकिन गेहूं खरीद केंद्रों पर तेजी नहीं दिखी। तीन गेहूं खरीद केंद्र का 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 115 किसानों 10822 क्विंटल ही गेहूं खरीद हो सकी है।

नवीन मंडी स्थल शाहपुर में खाद विभाग से संचालित गेहूं खरीदने के लिए तीन गेहूं खरीद केंद्र स्थापित है। 31 मई तक इन खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद में तेजी नहीं देखी गई। मंडी में शाहपुर के नाम से चल रहे गेहूं खरीद केंद्र पर अब तक 44 किसानों से 3700 क्विंटल की खरीद हुई है, जबकि लक्ष्य 5000 क्विंटल गेहूं खरीद की थी। वही मंडी परिसर में डुमरियागंज के नाम से भी एक केंद्र खुला है। इस केंद्र का भी 5000 क्विंटल गेहूं का लक्ष्य के सापेक्ष 32 किसानों से 2811 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। भनवापुर के नाम से भी एक केंद्र खुला है। इस केंद्र पर 39 किसानों से 4311 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
किसानों को बाजारों में समर्थन मूल्य से अधिक दाम मिल रहा है। इस लिए किसान सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर गेंहू नहीं बेचना चाहते। इससे केंद्र का अभी तक लक्ष्य नहीं पूरा हो पाया है।
-धीरेंद्र कुमार पांडेय, केंद्र प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें