फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध आंतकियों के छिपे होने की सूचना पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर अलर्ट
सीमा पर संघन तलाशी के बाद ही मिली इंट्री
बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान एसएसबी ने चलाया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ककरहवा। नेपाल सीमा के रास्ते गोरखपुर व आसपास के इलाके में कुछ संदिग्ध आतंकियों के छिपे होने के खुफिया एजेंसी की सूचना पर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मौजूदा समय में जिला हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी कपिलवस्तु के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर भी नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी तथा सिविल पुलिस अलर्ट पर रही। नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच करने के बाद ही भारत में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। संदिग्ध दिखने वालों की आईडी जांची गई। संदेह होने पर सीमा से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों की जांच भी की गई। खुफिया एजेंसी के अलर्ट के बाद सीमा क्षेत्र में एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच अभियान चलाया। संदिग्ध दिखने वाले हर व्यक्ति व हर वस्तु की जांच की गई। सीमाई इलाके में रहने वाले लोगों को भी सावधान रहने की नसीहत दी गई। क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति के दिखने पर या कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर पुलिस तथा एसएसबी को सूचित करने को कहा। नेपाल सीमा के ककरहवा, अलीगढ़वा, लालपुर, हरिवंशपुर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां चौकस रही। एसपी विजय ढुल ने बताया कि सीमा पर विशेष अभियान चलाया गया है। एसएसबी के साथ पुलिस की टीम भी सीमा पर चौकस है। अलर्ट को देखते हुए सभी सुरक्षा एजेंसियों को चौकस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें