संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के रामभारी गांव में शनिवार दोपहर एक तेंदुआ घुस गया, जिससे गांव में दहशत फैल गई।
तेंदुए को देखकर कुत्ते भौंकने लगे और भगदड़ मच गई। उसके पंजा मारने से चार ग्रामीण मामूली रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। तेंदुआ एक घर के बरामदे में छिप गया था, लेकिन बाद में झाड़ियों में गायब हो गया। ड्रोन की मदद से वन विभाग और प्रशासन की टीम लगी है।
मोहाना थाना के रामपुर ग्राम पंचायत के टोला रामभारी में शनिवार की दोपहर एक तेंदुआ घुस गया। गांव की सड़क पर घूम रहे तेंदुआ को देख हड़कंप मच गया। गांव के कुत्तों ने उसे देख भौंकना शुरू किया जिससे वह हमलावर हो गया। संवाद
भगदड़ में में पंजा मार दिया। इसमें हिमांशु, राममिलन, नावेद और पप्पू घायल हो गए। ग्रामीण जब एकत्र होकर शोर लगाना शुरू किया तो वह एक घर के बरामदा में जाकर बैठ गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को दी। जब तक वन विभाग और पुलिस की टीम पहुंचती, तेंदुआ गांव के बाहर घने बाग के रास्ते झाड़ी में जा छिपा। ग्रामीणों का कहना है कि नेपाल के जंगल से वह भटक कर आ गया।
गांव की सड़क पर घूम रहा था। दोपहर में तेज धूप के कारण अधिकांश लोग घरों में थे। तेंदुआ को देख कुत्तों ने तेजी से भौंकना शुरू कर दिया। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। तेंदुआ झाड़ी में छिप गया है।सूचना पाकर मौके पर डीएफओ, रेंजर, एएसपी, एसडीएम, नायब तहसीलदार मोहाना फोर्स पहुंच गई है। इस संबंध में डीएफओ पुष्प कुमार के ने बताया के त