फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपाल संघ ने एक दिवसीय धरना दिया

विज्ञापन
नौगढ़ तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल संघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में धरना दिया गया। गत दिनों डीएम पवन अग्रवाल ने ग्रामीणों की शिकायत पर नौगढ़ व शोहरतगढ़ में लेखपालों के निलंबन का विरोध करते हुए निंदा करते हुए 12 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए धरना दिया।

डीएम पवन अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर नौगढ़ तहसील व शोहरतगढ़ तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शोहरतगढ़ तहसील के लेखपालों को निलंबित कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़ तहसील परिसर में लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्त की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवैध कब्जा हटवाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए शोहरतगढ़ के तीन लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए लेखपालों का निलंबन वापस लिया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील अध्यक्ष आशीष संगम, मुश्ताक अहमद, सुनील सिंह,मोहित सिंह, सुरेंद्र यादव, महेंद्र गुप्ता, रजनीश विश्वकर्मा प्रशांत बाबू, बबिता ठाकुर शिल्पी, संध्या, विजय किशोर, पंचमलाल पटेल, राजू यादव, रमेश आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें