संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने वर्ष 2018 बैच के ग्राम विकास अधिकारियों के सफलतापूर्वक पांच वर्ष सेवा पूर्ण करने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग के इतिहास के बारे में बताया कि ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकारी हैं। इसी कारण ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति खंड विकास अधिकारी पद पर हो रही है। कार्यक्रम के अंत में डीडीओ, पीडी, डीसी ने जनपद के 48 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशस्तिपत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसी योगेंद्र लाल भारती, उपायुक्त श्रम रोजगार रवि शंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, परमात्मा यादव, राम करन गुप्ता, श्याम मुरली मनोहर मिश्रा आदि मौजूद रहे।