फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लेखपाल ने 13 दिन में 1740 रुपये प्रतिमाह घटा दी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना परिसर में डीएम की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पिरैला निवासी शाबान ने एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि आरोप है कि 13 दिन में ही हल्का लेखपाल ने व्यक्ति की आय 21 हजार रुपये सलाना घटा दी। सहज जन सेवा केंद्र चला रहे पिरैला निवासी शाबान ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि जब भदोखर भदोखरी निवासी सगीर ने 23 जून को मेरे यहां आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। तब हल्का लेखपाल ने सगीर की आय साठ हजार रुपये प्रतिवर्ष का आकलन किया था। लेकिन सगीर ने पांच जुलाई को अन्य सहज जन सेवा केंद्र पर आवेदन किया। तो उसी लेखपाल ने 3260 रुपये प्रतिमाह अर्थात 39 हजार रुपये प्रतिवर्ष का आंकलन किया। इस तरह मात्र 13 दिनो में लेखपाल ने 1750 रुपये प्रतिमाह अर्थात 21 हजार रुपये आय कम कर दी। लेखपाल का यह आंकलन लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में डीएम संजीव रंजन ने एसडीएम इटवा कर्मेंद्र को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें