फोटो-: तहसील परिसर नौगढ़ में लेखपाल संघ का धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लेखपाल संघ की तरफ से तहसील परिसर नौगढ़ में धरना देकर 12 बिंदुओं संबंधी समस्या के निदान की मांग की गई। इनमें बिना उचित जांच के लेखपालों का उत्पीड़न न करने की मांग शामिल है।
तहसील अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुए धरना में वक्ताओं ने कहा कि लेखपालों की मांगे जायज हैं। इनका जल्द निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा। अभी तहसीलों में चल रहा धरना 16 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर होगा। धरने में पहुंचे विधायक श्यामधनी राही ने कर्मचारियों के समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कर्मचारी नेता अनिल सिंह, सेवानिवृत्त संघ के शंभू प्रसाद, लेखपाल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, आनंद गौतम, प्रभात सैनी, अनूप कुमार यादव, रामकरन गुप्ता, अमित चौधरी, राम सिंह, रणधीर राणा, शिव शंकर व धनंजय मौजूद रहे।