नेपाल में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेपाल के शहर नेपालगंज के बीपीचौक में शुक्रवार सुबह आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गईं। बताया जा रहा कि भोर के समय घटना शाॅर्ट सर्किट की वजह से हुई।
घटना में बीपी चौक पर मौजूद पांच फर्नीचर की दुकानों, एक बाइक रिपेयरिंग सेंटर और एक होटल आग की चपेट में आ गया। आलिया फर्नीचर में सबसे पहले शाॅर्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद देखते ही देखते आसपास की दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।
जिला पुलिस कार्यालय, बांके के पुलिस उपाधीक्षक नारायण डागी ने बताया कि हादसे में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गया। हालांकि, अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोकने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत की। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।