फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साथियों का निलंबन रद्द कराने की मांग पर अड़े लेखपाल

विज्ञापन
बांसी तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे लेखपाल। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। डुमरियागंज में तीन लेखपाल साथियों के निलंबन की की मांग को लेकर धरना दे रहे लेखपालों का स्थानीय लेखपालों ने समर्थन दिया। वह भी सोमवार को उनके साथ कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठ गए और मांगें पूरी न होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।
लेखपाल संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रणधीर यादव ने कहा कि लेखपालों के स्थानांतरण की जानकारी मिलने पर जब सभी डुमरियागंज के लेखपालों ने चार्ज ग्रहण कर लिया। तो तीन लेखपालों का निलंबन क्यों किया गया।
विज्ञापन

उधर शोहरतगढ़ में तहसील परिसर में सोमवार को लेखपालों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग व उत्पीड़न के खिलाफ धरना- प्रदर्शन किया। तहसील इकाई के लेखपाल संघ के अध्यक्ष आशीष संगम की अध्यक्षता में धरना दिया। तहसील अध्यक्ष आशीष संगम ने कहा कि 15 जुलाई को उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को 13 सूत्रीय समस्याओं संबंधित मांगपत्र देकर समस्या निस्तारण की मांग की गई थी। डुमरियागंज में लेखपाल संघ की तहसील इकाई ने 29 लेखपालों के मनमाने पूर्ण स्थानांतरण और तीन लेखपालों के निलंबन के विरोध में चौथे दिन सोमवार को भी धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान लेखपालों ने एक स्वर में तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लेखपाल साथियों के ऊपर अन्यायपूर्ण कार्रवाई बताते हुए निलंबन को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें