फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक आवास पर चौकीदारों ने धरना दिया

Thu, 31 Dec 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ विधायक के आवास पर बृहस्पतिवार को ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा संघ के जिलाध्यक्ष हरिराम यादव व महामंत्री रामानंद मौर्य की अगुवाई में धरना दिया। विधायक लालमुन्नी सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण चौकीदार अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने शासन व प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष हरिराम यादव ने कहा कि आजादी के 68 वर्ष बीत जाने के बाद भी हम चौकीदारों को पेट भर भोजन की भी व्यवस्था नहीं हो पाई। आज भी सन 1873 अंग्रेजी हुकूमत वाला गठित ग्रामीण चौकीदारों को मात्र 1500 रुपये मासिक भत्ता मिल रहा है। जबकि अन्य प्रदेशों में सन 1990 में ग्रामीण चौकीदार को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी घोषित है और वेतन 12000 से 14000 रुपये मिल रहा है।

चौकीदारों ने मुख्यमंत्री से चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी घोषित करने का शासनादेश जारी करने की मांग की है। विधायक के आश्वासन पर चौकीदारों ने धरना समाप्त कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अजय चौरसिया, विश्वनाथ गुप्ता, अजय कुमार, बतोही प्रसाद, सर्वजीत यादव, विक्रम शर्मा, भागीरथी, केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें