फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उत्तरदायित्व निभाने का माध्यम है विधि शिक्षा

Wed, 15 Oct 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में बुधवार को बीए एलएलबी पाठ्यक्रम के नए शैक्षणिक भवन का लोकार्पण किया गया। भवन का लोकार्पण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं विश्वविद्यालय कार्यपरिषद के सदस्य न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह तथा कुलपति प्रो. कविता शाक्य ने किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस भवन में विधि संकाय की कक्षाओं का शुभारंभ भी हो गया है। साथ ही, नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षा-आरंभ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि विधि की पढ़ाई आज के युग में अत्यंत प्रासंगिक और आवश्यक है। विधि के क्षेत्र में रोजगार के विविध अवसरों के साथ-साथ यह समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का माध्यम भी है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधि की शिक्षा केवल न्याय की समझ नहीं देती, बल्कि यह तकनीक, समाज और नीति निर्माण से भी गहराई से जुड़ी है। इस अवसर पर रजिस्ट्रार दीनानाथ यादव ने भी विश्वविद्यालय में प्रारंभ हुए इस नए पाठ्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधि पाठ्यक्रम की संयोजक डॉ. नीता यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि बीए एलएलबी कार्यक्रम विश्वविद्यालय की नई उपलब्धि है, जो विद्यार्थियों को न केवल विधि की गहराई से शिक्षा देगा, बल्कि उन्हें समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें