सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस बुधवार को जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रैली निकाली और मताधिकार की महत्ता बताते हुए लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। पोस्टर और पेंटिंग बनाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। हर बूथ पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई।
कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई रैली तहसील कार्यालय पहुंची। यहां मतदाताओं को विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए शपथ दिलाया गया। डीएम ने कहा कि यह दिन भारत के मतदाताओं को समर्पित है। अपने मताधिकार को समझें और अच्छी सरकार चुनने में सहभागी बनें। कार्यक्रम में एसपी राकेश शंकर, एडीएम बाबूराम, एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, डीआईओएस सोमारु प्रधान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, सीओ सदर मो. अकमल खां, उप निदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार, बीएसए अरविंद कुमार पाठक, जीजीआईसी बांसी की प्रधानाचार्य जया मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नौगढ़ ब्लॉक परिसर में प्रधान-कर्मचारी, बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। उधर, जोगिया ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी लाला के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और मतदान प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लिया। रैली में सुभाष श्रीवास्तव, अनुपम सिंह, विवेकानंद कुमार, रीता, नीतू साहू, दीपिका सिंह चौहान, अंगरेज प्रधान, चंद्रशेखर, जागृति, शिवनरायन, मकसूदन, सुभाष गौतम, संजय प्रजापति, राजू आदि शामिल रहे। खेसरहा में ब्लाक प्रमुख कमालुद्दीन व ब्लाक सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बढनी क्षेत्र के प्रधानों, सफाई कर्मियों, बाल विकास परियोजना, ब्रजवेश्वरी विद्यालय घरूआर के छात्र-छात्राओं ने बैनर तख्ती लेकर बढ़नी नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
रैली में एडीओ पंचायत शमसुल्ला खां, सेक्रेट्री कलीमुजफ्फर, रामसिंह, राजकुमार मिश्रा, मजहर आलम, जितेंद्र मौर्या, बिंदू लाल, ब्रजवेश्वरी विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय प्रकाश मौर्या, रंगीलाल, प्रहलाद चौधरी, मुकेश निगम, रवि, प्रेम नरायन, अखिलेश यादव, विनय पांडेय, पूजा, रेखा, संध्या, संगीता, गुडिय़ा आदि शामिल रहीं। गांधी आदर्श विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को लोकत्रांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय वर्मा, विजय पाठक, गुलाब मौर्या, इंद्रमणि त्रिपाठी, जय प्रकाश, वशिष्ठ मुनि मिश्र, प्रवीण श्रीवास्तव, श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।