फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने की सीख दी

Thu, 11 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। विभिन्न महाविद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुए शिविर में विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। साफ-सफाई, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरुकता फैलाई।
विज्ञापन


बुद्ध विद्यापीठ बालिका डिग्री कॉलेज में चेयरमैन जमील सिद्दीकी ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्राओं को सात दिनों तक चलने वाले शिविर में विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर समाज में चेतना लाने का आह्वान किया।

कहा कि एनएसएस समाज में जागृति लाने का माध्यम है। इसे पूरी निष्ठा से निभाएं। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। आजाद महाविद्यालय करौंदा मसिना में शिविर के उद्घाटन पर मुख्य अतिथि जोगिया प्रधान अरविंद पाठक व विशिष्ट अतिथि प्रबंधक मुमताज अहमद रहे।
विज्ञापन


शिविर में छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह, जनसंख्या नियंत्रण, बेटी बचाओ, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, अशिक्षा विषय पर नाटक व एकांकी प्रस्तुत किया। संचालन प्राचार्य डॉ. शरद चंद त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अब्दुल हमीद, सिपाही यादव, देवीदयाल मिश्र, राकेश गुप्ता, अजय कुमार, ममता उपाध्याय, रेखा पांडेय आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना अशर्फीलाल महाविद्यालय इटौवा में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार यादव ने शिविर का उद्घाटन किया।

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. केपी त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को सामाजिक रचनात्मक व सृजनात्मकता का जरिया है। इस अवसर पर डॉ. पीडी मिश्र, पूर्व चित्किसाधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, एसके पांडेय, विद्या नरायन, हर्षित, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुमन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें