शोहरतगढ़। क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकडेगा भावपुर के खुरहिरिया गांव में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई जल आपूर्ति की पाइपलाइन में जगह-जगह लीकेज हो गया है। इसका पानी सड़क पर भर जा रहा है। इससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। गांव के भगवान दास, अजय शर्मा, शनि शर्मा, मोल्हू, घुसन, रामदीन, पुन्नु आदि ने कहा पाइप लीक होने टोंटी में पानी नहीं आ रहा है। सड़क पर बेवजह पानी बहता है, जिससे आने-जाने भी परेशानी होती है। संवाद