सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बंगरा में शुक्रवार को आयोजित चौपाल में सीडीओ बलराम सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं और इनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जल जीवन मिशन के तहत गांव में स्थापित पेयजल योजना की समस्याएं सुनकर उन्होंने नाराजगी जताई।
साथ ही संबंधित अधिकारी से कहा कि यह समस्या हर गांव में देखी जा रही है, इसका तत्काल समाधान किया जाए। निर्देश दिए कि चार दिन में लीकेज सही कराकर जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को लेकर महिलाओं से चर्चा करते हुए समूह द्वारा लखपति दीदी योजना पर जानकारी ली।
महिलाओं ने बताया समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण नहीं मिला है। इस पर उन्होंने आजीविका मिशन जिला व ब्लॉक समन्वयक को महिलाओं को काला नमक बिस्किट बनाने, बड़े स्तर पर पशु पालन कर रोजगार से जोड़ने के निर्देश देते हुए प्रशिक्षित कराने के लिए निर्देशित किया। सीडीओ ने लोगों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। डॉ. आशीष अग्रहरि और डॉ. सौरभ चतुर्वेदी द्वारा स्वास्थ्य विभाग योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 30 महिला और 20 पुरुषों को चेकअप करते हुए दवाई वितरण की गई।
इस दौरान बीडीओ रामानंद वर्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन डीएन दुबे, पशु पालन अधिकारी प्रदीप कुमार, ब्लॉक समन्वयक शिवकुमार, प्रधान सहेंद्र कन्नौजिया उपस्थित रहे।